उप मुख्यमंत्री ने तथागत बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

प्रदेशवासियों की कुशल मंगल की कामना

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। जहां उन्हें सेरेमोनियल गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। जनपद आगमन पर सांसद कुशीनगर विजय दुबे तथा विधायक पडरौना मनीष जायसवाल,खड्डा विवेकानंद पांडे, रामकोला विनय प्रकाश गौंड, हाटा मोहन वर्मा, फाजिलनगर सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, विधायक सहित जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नगर पा0 अध्यक्ष पडरौना तथा कुशीनगर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम उप मुख्यमंत्री यहां आते ही सीधे महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर की तरफ निकले।कुशीनगर में तथागत बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर में भंते की देख रेख में उन्होंने पूजा-अर्चना की। जनप्रतिनिधियों के साथ उन्होंने तथागत भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा पर चीवर अर्पित कर, समस्त प्रदेश वासियों के कुशल मंगल की कामना भी की।
तत्पश्चात पडरौना के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटर कॉलेज में पहुंच कर स्व0 उमाकांत कुशवाहा एवं स्व0 बन्नी देवी के मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मूर्ति का अनावरण किया श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा पडरौना स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया, कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा द्वारा किया गया। उप मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान, तथागत भगवान बुद्ध सहित किसान नेता चंद्रभान कुशवाहा के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम को गति दी गई। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिले में आने की इच्छा बहुत रहती है, आज जब मैं यहां आया तो तुंरत निर्वाण स्थली गया और आशीर्वाद लिया तत्पश्चात यहां आया हूं। जिस भाजपा का कार्यकर्ता हूं, वह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भारत की सीमाएं सुरक्षित और संरक्षित है। महान सम्राट अशोक का सुशासन का अनुकरण करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। वह दुनिया के किसी भी देश मे जाते हैं तो वहां सुशासन का संदेश देते है। वह थाईलैंड गए थे,श्रीलंका भी गए थे। थाईलैंड में तथागत गए। कुशीनगर बुद्ध भगवान की महापरिनिर्वाण स्थली है। संयुक्त राष्ट्र संघ, वहां पहुंचे तो ललकार कर कहा कि संसार को भगवान बुद्ध दिया है , युद्ध नहीं दिया है। पाली भाषा को शांति भाषा का दर्जा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने दिया है। कुशीनगर समेत भगवान बुद्ध से जुड़ी स्थली पर जरूर जाइये, 2014 से पहले और 2025 के बीच जमीन आसमान का अंतर है। सम्राट अशोक की जयंती समारोह पूरे देश मे मनाई जाती है। मैं किसान परिवार का हूं। फसल तैयार की जाती है और मौसम के विपरीत जाकर एकता को दिखाया है। 2014 पीएम मोदी के सरकार बनाने के लिए कुशीनगर के अंदर सांसद जिताया है इसका श्रेय आपको ही जाता है। 2014 में देश मे सरकार बनी तो समाजवादी पार्टी की सरकार में गुंडा,अराजकता व्याप्त था, शांति व्यवस्था खत्म थी। 2016 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया तो मुझे विश्वास था कि 40 विधायक बचे थे। सपा एवं बसपा का युग था। 2017 में कुशीनगर विधानसभा में सीट दिलाया। भाजपा को मजबूत किया। मेरे जैसे कार्यकर्ता को मजबूत किया। उत्तर प्रदेश के अंदर 2019 में विजय दुबे को रिकार्ड वोटो से जिताया था। 2022 के वि०स० चुनाव में भाषण में सपा 400 सीट जितने का दावा करने लगे। धमकी देते थे। 2022 में कुशीनगर की सभी सीट को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई। तीसरी बार देश मे भाजपा और मोदी सरकार बन गई। देश की सुरक्षा, गरीबों का उत्थान, महिला सशक्तिकरण, जाती भेदभाव को खत्म करने के लिए अशोक सम्राट के मंत्र को आगे बढ़ाया । सबका साथ सबका विकास मंत्र। इस समय कोई भेदभाव नहीं। 2027 के विधानसभा चुनाव होगा। बसपा का पता नहीं,कांग्रेस को ढूंढ भी नहीं पाएंगे। सपा दावा कर रही है पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित वर्ग का। सरकार बनने के बाद संतोष का अनुभव है। फर्जी फार्मूला पीडीए परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री रहते पिछड़ा, दलित याद नहीं आया। अब याद आ रहा कि सत्ता की मलाई चाहिए। सपा प्रदेश, दलित किसी का भला नहीं कर सकती। अराजकता को बढ़ावा देगी। आतंकवादी को माफ किया था। वक्फ बिल भी जरूरी था । कानून बनाकर गरीब मुसलमानों का भला भी होगा। 2014 में लोकसभा चुनाव हुए। कुशीनगर की स्थिति में बदलाव हुए। बिजली की आपूर्ति में भी बदलाव देखने को मिले। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में बिजली आती नहीं थी तथा भाजपा में बिजली जाती नहीं। पूर्व में बिना रिश्वत ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता था अब स्थिति अलग है। अब कंप्लेन करने पर शीघ्र बदल जाता है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मिली। तीसरी बार फिर यूपी में भाजपा सरकार बनेगी, ये गारंटी है। भाजपा सम्राट अशोक के वशंजों को आगे बढ़ाया है। भाजपा किसी का अधिकार नहीं छिनती है। मेरा दरवाजा खुला है। कार्यकर्ता केशव से खुद को कम न समझे। इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक पडरौना मनीष जयसवाल, विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र कुशवाहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय द्वारा भी सभा को संबोधन किया गया। इस अवसर पर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, पडरौना मनीष जयसवाल, हाटा मोहन वर्मा, फाजिलनगर सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, रामकोला विनय प्रकाश गौंड, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, एएसपी, एडीएम, सीओ कसया, पडरौना, एसडीएम अनील यादव, मोहम्मद जफर, विकास चंद्र , बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जयसवाल, कुशीनगर न पा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य फ़ुलबदन कुशवाहा,नथुनी कुशवाहा सहित कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष/अन्य पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति: इतिहास के प्रमुख जन्मदिन, मशहूर हस्तियों की जीवनी और प्रेरक व्यक्तित्व

20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति: इतिहास के प्रमुख जन्मदिन20 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय साहित्य,…

20 minutes ago

20 फरवरी 2026: इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मिलेगा धन लाभ

20 फरवरी 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का दैनिक राशिफल, किसे होगा…

48 minutes ago

होली से पहले खाद्य विभाग सख्त: संत कबीर नगर में नमकीन का नमूना जांच को भेजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…

2 hours ago

सुविधाओं की मांग को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना

कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…

2 hours ago

20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़े फैसले और विश्व परिवर्तन

20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई निर्णायक मोड़ों से…

2 hours ago

आज का पंचांग 20 फरवरी 2026: राहुकाल से बचें, अमृत मुहूर्त में करें शुभ कार्य

पंचांग 20 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल तृतीया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि संपूर्ण विवरण🗓…

2 hours ago