उप मुख्यमंत्री ने 47 संकुल संघो की दीदियों को सौपा रू. 38.4 करोड़ का चेक

पीएम आवास योजना के ग्रामीण के 07 लाभार्थियों को भेंट किया स्वीकृति व आवास की चाभी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आये प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में 47 संकुल संघो की दीदियों को सामुदायिक निवेश निधि अन्तर्गत रू. 10 करोड़ 38 लाख 40 हजार की धनराशि का चेक, तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 04 लाभार्थियों को आवास की चाभी तथा 03 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम पंचायत पुरैना भवानी बक्श निवासी राकेश पुत्र बुधराम व मुशीर पुत्र रफीक को स्वीकृति पत्र तथा खुशीराम पुत्र माधव व गौरी शंकर पुत्र जोखन को आवास की चाभी, हाड़ा बसहरी निवासी राजू पुत्र बाबू व नान्हू पुत्र पैरू को आवास की चाभी, गुरघुट्टा निवासी मायाराम पुत्र दुलारे को स्वीकृति पत्र का वितरण किया।
इस अवसर पर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, एएसपी सिटी ज्ञानन्जय सिंह, ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सीओ सिटी राजीव सिसौदिया, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए राजकुमार, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी, डीसी एनआरएलएम रमेन्द्र कुशवाहा व अन्य अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह के प्रतिनिधि कुंवर करणवीर सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

1 hour ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

1 hour ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

1 hour ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

1 hour ago