प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए से गिनाई समस्याएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर विभिन्न ब्लाकों के 23 निलंबित शिक्षकों के प्रकरण सहित कई समस्यायों पर वार्ता किया।
जिलाध्यक्ष द्वारा 23 निलंबित शिक्षकों के संबंध में मांग किया गया कि सभी शिक्षकों के निलंबन को बहाल किया जाए क्योंकि गलत रिपोर्ट के आधार पर तथा पोर्टल की गड़बड़ी से गलत छात्र संख्या और शिक्षक संख्या प्रदर्शित होने से ऐसा हुआ है इसलिए सभी शिक्षकों को तत्काल बहाल किया जाय जिस पर बीएसए ने कहा कि वे सभी निलंबित शिक्षकों के विद्यालय की रिपोर्ट मंगा रहें हैं रिपोर्ट आते ही सबको बहाल कर दिया जायेगा तथा गलत रिपोर्ट देने वालों को नोटिस दिया गया है । पदोन्नति के प्रकरण पर बीएसए ने कहा कि जनपद महराजगंज की त्रुटि रहित सूची पोर्टल पर अपलोड है शासन से अनुमति मिलते ही पदोन्नति की कार्यवाही की जाएगी। चयन वेतनमान ,प्रोन्नत वेतनमान,दिव्यांग वाहन भत्ता,दिव्यांग शिक्षक के साथ एसआरजी द्वारा दुर्व्यवहार के प्रकरण,शिक्षकों के बाधित वेतन की बहाली,विद्यालय निरीक्षण /पर्यवेक्षण में शिक्षकों के साथ मर्यादित आचरण करने,नगरीय आवासीय भत्ता स्वीकृत करने ,मेडिकल अवकाश में शासनादेश अनुसार चिकित्सक के सलाह अनुसार अवकाश स्वीकृत करने आदि कई शिक्षक समस्यायों के समाधान हेतु मांग किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शीघ्र समस्या समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह,जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, अध्यक्ष लक्ष्मीपुर धन प्रकाश त्रिपाठी, ,अध्यक्ष परतावल वीरेंद्र सिंह, अध्यक्ष मिठौरा विजय यादव तथा मंत्री मिठौरा चंद्रभूषण पटेल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

17 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

25 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

38 minutes ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago