पीड़िया विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब,

सरयू किनारे डीजे पर बजे भक्ति गीत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा ) मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर में परंपरागत पीड़िया विसर्जन का भव्य आयोज सरयू तट स्थित कालीचरण घाट पर उत्साह और आस्था के माहौल में संपन्न हुआ। आसपास के लगभग 20 गांवों से हजारों की संख्या में माताएँ, बहनें और युवतियाँ विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुईं। सुबह घाट पर मेले जैसा दृश्य देखने को रहा।
घाट पर महिलाओं ने अपनी सजी हुई पीड़िया—जिन्हें कई लोग पत्र, थाली और टोकरी में फूल-गुब्बारे के साथ लेकर आए थे। पीडिया पारंपरिक विधि-विधान से विसर्जन किया। इस अवसर पर चाट , फूल्फी, मिठाई व खिलौनों की कई दुकानें लगी रहीं जिन पर काफी भीड़ थी।
गोवर्धन पूजा के बाद शुरू होने वाली इस परंपरा के तहत महिलाएँ गोबर से बनी पीडिया को एक माह तक घर में कथा, भजन और पूजा के साथ स्थापित रखती हैं। ठीक एक महीने बाद इसे नदी तालाब में प्रवाहित किया जाता है। मान्यता है कि इस पूजा से भाइयों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और रक्षा की कामना पूर्ण होती है। इसी अनुष्ठान के दौरान महिलाएँ ‘16 दाना’ चावल के दाने जल से निग़लकर अपने भाइयों की मंगलकामना करती हैं।
भागलपुर, छित्तूपुर, रेवली, देवकली, बलिया, नेमा,धरहरा, धाकपुरा, धर्मनेर,महलिया, लीलइकोठी, सतीहरा , इशारू, जिरासों, मुरासो, नारियांव सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी निभाई। पूरे आयोजन में जगह-जगह डीजे भी लगाए गए, हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि कुछ स्थानों पर बज रहे गीत पारंपरिक माहौल के अनुरूप नहीं थे।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की थी। पुलिस बल की तैनाती, मार्ग-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण सुचारू रहा। देर रात तक घाट और आसपास के क्षेत्रों में चहल-पहल बनी रही, और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।

rkpnews@desk

Recent Posts

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

55 minutes ago

सौर ऊर्जा से बीबीएयू को 46.48 लाख रुपये का लाभ, बिजली खर्च में आई बड़ी कमी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने हरित एवं सतत परिसर के निर्माण…

2 hours ago

पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत यात्री’ चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भाजपाइयों व समाजसेवियों ने किया नमन

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) देश के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं 'भारत यात्री' के…

2 hours ago

शीतला धाम की मूल प्रतिमा हटाने का विरोध, हिंदू जागरण समिति ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र शीतला मंदिर धाम को…

2 hours ago

गर्मी से राहत मिलते ही बदला स्कूलों का समय, 9 जुलाई से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होगी पढ़

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) मौसम में सुधार और गर्मी से राहत मिलने के बाद…

2 hours ago

घाघरा में तेज हुआ कटान, सुरक्षा इंतजाम न होने से किसानों में बढ़ी चिंता

पुरुषोत्तम पट्टी के पास नदी में समाहित हो रही उपजाऊ जमीन, ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग…

2 hours ago