रतनपुरा/मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर के सुचना हाल में आगामी 12, 13 एवं 14 सितंबर को सहकारिता आंदोलन के नायक, दर्जनों शिक्षण संस्थानों के संस्थापक, स्वर्गीय शिवशंकर सिंह “वकील साहब” की जयंती एवं पुण्यतिथि मनाने हेतु तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई ।स्वर्गीय शिव शंकर सिंह जन चेतना के संवाहक थे उनका परोपकारी जीवन समाज के लिए प्रेरणादाई रहेगा। उक्त विचार प्रमुख समाजसेवी एवं दर्जनों शिक्षण संस्थानों के संरक्षक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने बैठक में व्यक्त किए, उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से शिव शंकर सिंह की जयंती और पुण्यतिथि भव्य तरीके से मनाने हेतु दिशा निर्देश दिए, प्रत्येक वर्ष शिव शंकर सिंह की जयंती एवं पुण्यतिथि जनपद मऊ से बलिया तक के दर्जनों शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाई जाती है। 12 सितंबर 2023 को 10 बजे से मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा होगी,एवं दोपहर 1 बजे से गांधी उत्तर माध्यमिक विद्यालय छिछोर में वृक्षारोपण एवं श्रद्धांजलि सभा होगी तत्पश्चात 13 सितंबर 2023 को 9:30 बजे से सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर एवं 1 बजे से दयानंद इंटर कॉलेज इटैली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित है 14 सितंबर को 11 बजे हलधरपुर स्थित पेट्रोल पंप के प्रांगण में वृक्षारोपण होगा एवं 1 बजे से दीपावल कान्वेंट स्कूल रतनपुरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा, आज की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रबंधक माधवेंद्र बहादुर सिंह, प्राचार्य डॉक्टर निर्मला सिंह, प्रधानाचार्य अजय कुमार पाण्डेय, राजेश सिंह,अजय राय, रमेश सिंह,अशोक कुमार सिंह, एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, सुभाष राम, सहित दर्जनों प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे ।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…