आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
फूलपुर कोतवाली अंतर्गत फूलपुर देहात के सीवान में बुधवार की सुबह लापता युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर बरौली गांव निवासी मो. उजैर (34) मंगलवार को अपने चाचा की फूलपुर कस्बा के ताज कटरा स्थित दुकान पर गया था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसकी खोज में जुटे रहे। हर संभव स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार की सुबह राहगीरों ने फूलपुर देहात के सीवान में एक युवक का शव पड़ा देखा,शव मिलने की बात कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने सूचना पुलिस को भी दे दिया, सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव के शिनाख्त में जुट गई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान मो. उजैर के रुप में कर दी गई। परिजनों ने भी मौके पर पहुंच कर शव की पहचान कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार था, 20 दिन पूर्व ही वह विदेश से इलाज के लिए घर आया था वह दो पुत्रों का पिता था। एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…
नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…