भाटपाररानी, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंज़िल कठिन नहीं। बनकटा विकास खण्ड के ग्राम सभा सोहनपुर की बेटी मुस्कान कुमारी ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मी रामप्रसाद गौड़ की बड़ी बेटी मुस्कान ने NEET 2025 परीक्षा में 432 अंक (720 में से) अर्जित कर कैटेगरी रैंक 1740 प्राप्त किया है। इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज, कानपुर में एमबीबीएस कोर्स हेतु हुआ है।
मुस्कान तीन बहनों में सबसे बड़ी हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उन्होंने सीबीएसई बोर्ड दिल्ली में टॉप किया था और शासन स्तर से सम्मानित भी हुईं। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने निरंतर नीट की तैयारी जारी रखी और अब एमबीबीएस डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने की ओर कदम बढ़ाया है।
पिता रामप्रसाद ने बेटी की इस सफलता पर कहा— “बेटियां बेटों से किसी मायने में कम नहीं हैं। वे भी कुल का नाम रोशन करने का जुनून रखती हैं।”
वहीं मुस्कान ने मीडिया से कहा— “मेरा सपना आमजन की नि:शुल्क सेवा कर मानवता को सर्वोपरि स्थान देना है।”
इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद पांडे, पत्रकार बृजेश मिश्र, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव, जगन्नाथ यादव सहित अनेक लोगों ने मुस्कान को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…
पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…
1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…