कोसी की धार बनी काल: महिला व बच्ची समेत चार की डूबने से मौत, कसबा नगर में छाया मातम

पूर्णिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)1 कसबा नगर परिषद क्षेत्र के महाबीर चौक स्थित कोसी धार में शुक्रवार की शाम एक भयावह हादसा घटित हुआ। एक ही मोहल्ले के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक मासूम बच्ची भी शामिल हैं। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे कसबा नगर को शोकाकुल कर दिया है।

हादसा ऐसे हुआ जानकारी के अनुसार, कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-24, हांडी टोला के कुछ बच्चे, युवक और महिलाएं शुक्रवार की शाम कोसी धार में स्नान करने गए थे। इसी दौरान मोहल्ले की 9 वर्षीय गौरी कुमारी गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में 36 वर्षीय सुलोचना देवी पानी में उतरीं, लेकिन वे भी गहरे पानी की लहरों में समा गईं।

सुलोचना देवी को डूबता देख मोहल्ले के ही शेखर कुमार (20 वर्ष) और सचिन कुमार (15 वर्ष) भी पानी में उतरे, लेकिन वे भी गहरे पानी की तेज धारा से बाहर नहीं निकल सके। देखते ही देखते चारों की जिंदगी कोसी धार की लहरों में थम गई।

चारों को खींचकर बाहर निकाला गया हल्ला मचने पर पास ही मौजूद सन्नी कुमार ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह चारों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पूर्णिया रेफर कर दिया, लेकिन देर शाम तक सभी को मृत घोषित कर दिया गया।

शोक की लहर एक ही मोहल्ले के चार लोगों की असमय मौत से कसबा नगर परिषद क्षेत्र में कोहराम मच गया। हर कोई गमगीन और स्तब्ध है। मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  1. ↩︎
Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

2 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

2 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

3 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

3 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

4 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

4 hours ago