नृत्यांगना ने नए प्रेमी संग मिलकर पुराने प्रेमी की हत्या 24 घन्टें के अन्दर पुलिस ने किया खुलासा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी महसी के निर्देशन व पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अन्जनी कुमार राय थाना बौंडी के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम व सर्विलांस /स्वाट टीम के अथक प्रयास से मृतक रघुनंदन यादव उर्फ हेतू की हत्या के 24 घण्टे के अन्दर अभियुक्ता गुड्डी देवी पुत्री पुत्तन गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
थाना बौंडी क्षेत्र के जैता बंधा सायफन नहर के पास रघुनंदन यादव उर्फ हेतू पुत्र मंशाराम यादव जैतापुर डीहा थाना बौंडी की लाश मिली, मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे मृतक के पिता मंशाराम यादव द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था बनाम गुड्डी पुत्री पुत्तन निवासी ग्राम जैतापुर थाना बौंडी पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त मे नामित अभियुक्ता गुड्डी पुत्री पुत्तन बेडिया पत्नी श्रीचन्द गुप्ता निवासी ग्राम जैतापुर डीहा थाना बौंडी से उक्त घटना के बारे मे पूछने पर बताया कि मेरे पति से अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था और करीब 15 वर्ष पूर्व मेरी दोस्ती गांव के ही रघुनंदन यादव से हो गयी थी मै और रघुनंदन एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे लेकिन करीब दो वर्ष से रघुनंदन यादव मुझे दारू पीकर मारता पीटता था तथा खाना खर्चा देना बन्द कर दिया इसी बीच मेरी दोस्ती मेरे गांव के राहुल सिंह से हो गयी एक दिन राहुल सिंह मुझे मिले थे तभी रघुनंदन ने देख लिया तब रघुनंदन ने मुझे बहुत मारा पीटा जिसके बाद राहुल सिंह से मिलना जुलना बहुत कम हो गया। तब मैं व राहुल सिंह मिलकर रघुनंदन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई जहां गांव के बगल छत्तर पुरवा मे भजन प्रोग्राम था मेरी राहुल से रघुनंदन को उसी प्रोग्राम में ले चलने की बात तय हुई। रात हम दोनो प्रोग्राम देखने गये थे जहां जाते समय राहुल सिंह मुझे रास्ते में मिला मैने हटकर राहुल सिंह से बात की तब उसने कहा कि तुम चलो मैं अभी पीछे से आता हूं और थोड़ी देर के बाद राहुल सिंह भी प्रोग्राम में आ गया और कुछ देर प्रोग्राम देखने के बाद राहुल ने इशारा किया तो मै और राहुल रघुनंदन को जैता बंधा सायफन नहर के पास ले गये वही पर उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया तब हम दोनों लोग उसे उठाकर नहर के बीच में ले गये और नहर में पानी नही था रघुनंदन की शर्ट उतारकर उसे ऐंठकर उसका गला कसकर मार दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

4 minutes ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

21 minutes ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

33 minutes ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

39 minutes ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

2 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

2 hours ago