बाबागंज के धनुष यज्ञ मेले में बढ़ने लगी दर्शानार्थियों की भीड़

देश विदेश के महिला पुरुष साधु सन्तों की हो रही आमद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सीमावर्ती क्षेत्र के ब्लॉक नवाबगंज, कस्बा बाबागंज में बाबा परमहंस की एक सिद्ध पीठ है जहां इस सिद्ध पीठ पर क्षेत्र के और दूर दूर से दर्शनार्थी आकर बाबा परमहंस की कुटी में बनी राम जानकी मन्दिर का दर्शन और बाबा के स्थल को प्रणाम कर कल्याण की कामना करते है,इस पीठ के प्रांगण में हर साल अगहन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से विशाल मेला लगता है जहां मेला प्रबन्ध समिति अध्यक्ष बाबादीन वर्मा ने बताया की इस मेले में भारत के ही नहीं अपितु राष्ट्र नेपाल के भी अनेक पुरुष,महिला श्रद्धालु, संत, महात्मा आकर अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए मन्दिर में अरदास लगा रहे हैं।
मेले में बहुत दूर दूर से विभिन्न प्रकार की दुकानें जैसे मंनोरंजन के लिए झूले,खेल सामग्री ,रेडिमेड कपड़े, दैनिक उपयोग की सभी सामग्री, मिठाई,खजले की दुकानें सजाई गई हैं,धनुष यज्ञ मेले का उद्घाटन नानपारा विधायक राम निवास वर्मा और नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया गया है।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कौशल किशोर वर्माने किया था और पधारे सभी अतिथियों का मेला कमेटी बाबागंज द्वारा माल्यार्पण कर और बैज लगाकर भव्य स्वागत किया गया था ,तत्पश्चात विधायक नानपारा और ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज ने संयुक्त रूप से फीता काट कर मेले की शुरुआत की जिसपर विधायक नानपारा ने कहा की मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं इनका आयोजन हमे हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पावन परंपराओं की याद दिलाते हैं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाबा परमहंस कुट्टी स्थल को पर्यटक स्थल घोषित कर विकसित करने का संकल्प लिया गया है।बहुत जल्दी इस पर कार्य शुरू हो जाएगा मेले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी बाबागंज ने मेला प्रांगण में एक अस्थाई चौकी बना दी है जहां मेले में साफ सफाई के कड़े निर्देश दिए गए हैं निगरानी के लिए पुलिस चौकीदारों का दल भी लगाया गया है,धनुष यज्ञ मेला क्षेत्र का सबसे बड़ा आयोजन होता है और दराज से लोग मेलें में आते हैं।

rkpshomnath

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

1 hour ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

3 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

4 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

4 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

4 hours ago