चालकों एवं परिचालकों के लिए आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

प्रवर्तन की कार्यवाही में 108 वाहनों का हुआ चालान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ओ पी सिंह ने बताया की जनपद में 15 से 31 दिसम्बर 2023 तक संचालित द्वितीय सडक सुरक्षा पखवाड़ा अन्तर्गत भिनगा प्राइवेट बस स्टैण्ड पर संचालित चालक/परिचालक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर के दौरान 56 चालक/परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, तथा यातायात नियमों के पालन किये जाने हेतु शपथ दिलाई गयी। ओ पी सिंह ने बताया की विभागीय प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विभिन्न मार्गों पर संचालित किये गये चेकिंग अभियान के दौरान रांग साईड ड्राइव के लिए 40 वाहनों, का रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप न लगे होने के 12 ट्रैक्टर ट्राला, बिना हेलमेट के राइडिंग व सीटबेल्ट के बगैर चार पहिया वाहन चलाने पर 56 वाहनों का चालान किया गया तथा बिना फिटनेस व बिना कर जमा संचालित एम्बुलेंस का चालान कर उन्हें पुलिस की सुपुर्दगी में करने की कार्यवाही की गई। प्रवर्तन की कार्यवाही में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजीव कुमार, यात्री/मालकर अधिकारी अवधराज गुप्ता, भिंगा प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारी एवं प्रवर्तन दल में आरक्षी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

31 minutes ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

2 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

3 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

4 hours ago