देविका एडवरटाइजिंग कम्पनी की लापरवाही से घटी घटना
बोर्ड से दबकर घायल युवकों का मेडिकल कालेज मे हो रहा इलाज
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत आनन्द नगर के मिल गेट चौराहे के पास शुक्रवार की रात लगभग 8.30 बजे प्रेम कोल्ड स्टोरेज के सामने सड़क के मध्य डिवाइडर के सटे पोल पर क्रेन से विज्ञापन का बोर्ड टांगते वक्त क्रेन का बेल्ट टूट जाने से बोर्ड नीचे गिर गया। उसी समय स्कूटी से जा रहे आनन्द नगर के दो युवक शहवान पुत्र कलीमुल्लाह उम्र 17 बर्ष व शमशाद पुत्र नूर मोहम्मद उम्र 18 वर्ष बुरी तरह घायल हो गये स्कूटी भी चकनाचूर हो गयी।
दुर्घटना के बाद लोगों ने घर पर सूचना दी तब परिजन व बाजार के लोगों ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेन्दा ले गये। जहां चिकित्सको ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार इस वर्ष नगर पंचायत ने नगर क्षेत्र मे आय श्रोत के कारण देविका एडवरटाइजिंग कम्पनी को नगर मे प्रचार के लिये बड़े पोल पर बड़ा बोर्ड लगाने का एक वर्ष का ठेका दो लाख बीस हजार मे दिता था जिसके द्वारा शुक्रवार की रात 8.30 बजे बिना रास्ते को ब्लाक किये क्रेन से बोर्ड को को पोल पर टांगा जा रहा था कि क्रेन का बेल्ट टूटने से बोर्ड के नीचे दबकर स्कूटी सवार दो युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये।
लंबित प्रस्तावों के एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश, अधूरे कार्यों को तत्काल शुरू कराने…
हादसे के समय मकान में चल रहा था छत की सैटरिंग का काम, घायलों का…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के फैसलों से किसानों, छोटे कारोबारियों, महिलाओं और वंचित…
न्यायालय के आदेश पर बक्सर जिले के उमेदपुर गांव में हुई कार्रवाई, श्रीरामपुर पुलिस ने…
समाज की मजबूती हमारी ताकत है -हृदय प्रकाश पाण्डेय आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा…
खोराबार (राष्ट्र की परम्परा)। छठ महापर्व को लेकर मां तरकुलहा देवी धाम में तैयारियां तेज…