अदालत का कड़ा संदेश 14 दिन में सौतेले पिता को उम्रकैद

ग़ाज़ीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ज़िले के शादियाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने मिसाल पेश करते हुए बेहद कम समय में सुनवाई पूरी की और दोषी को कड़ी सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के वकील प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि विशेष न्यायाधीश राम अवतार प्रसाद ने शुक्रवार को दोषी सौतेले पिता को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। यह पूरा मामला महज़ 14 दिन की सुनवाई में निपटाया गया।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/under-mission-shakti-5-0-womens-safety-in-75-districts-has-received-a-new-dimension/

घटना 18 जुलाई, 2025 की है, जब पीड़िता की मां धान की रोपाई करने घर से बाहर गई थी। घर पर मौजूद सौतेले पिता ने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। 20 जुलाई को पीड़िता की मां ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 सितंबर को आरोप पत्र दाखिल कर दिया। अदालत ने 15 सितंबर से दैनिक आधार पर कार्यवाही शुरू की। त्वरित सुनवाई के दौरान पाँच गवाहों को पेश किया गया।

सभी साक्ष्यों और अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 26 सितंबर को दोषी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और आर्थिक दंड की सजा सुनाई। इस तेज़ न्यायिक प्रक्रिया ने एक मिसाल कायम की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

8 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

8 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

9 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

9 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

9 hours ago