ड्रोन की अफवाहों से दहशत में ग्रामीण जागकर काटनी पड़ रही रातें

ड्रोन जैसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की अभी तक कोई पुष्टि नहीं अफवाहों पर ना दे ध्यान-एसपी नार्थ

ड्रोन जैसी गतिविधि कहीं दिखाई देती है तो तत्काल अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर सूचना दें _एसपी नार्थ

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के कई ग्रामीण इलाकों में बीते दिनों से ड्रोन जैसी संदिग्ध गतिविधियों की अफवाहों ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं और चैन की नींद नहीं सो पा रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात उड़न वस्तु (ड्रोन जैसी) दिखने की चर्चा तेजी से फैल रही है, जिससे लोगों के बीच भय का माहौल है। अफवाहों के कारण छोटे-छोटे गांवों में लोग समूह बनाकर खेत-खलिहानों और घरों के आसपास निगरानी करने को मजबूर हो गए हैं।
इस पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “ड्रोन जैसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन को इस पर ठोस और कारगर कदम उठाने चाहिए, ताकि वे निश्चिंत होकर चैन की नींद सो सकें।

rkpshomnath

Recent Posts

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

4 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

5 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

6 hours ago

विशेष कविता | न्याय की मशाल: नवी पिल्लई को नमन!

मानवाधिकार, समानता और न्याय की अलख जगाने वाली शख्सियत को काव्यात्मक नमन नवी पिल्लई जिसने…

7 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ शारदीय नवरात्र शुरू

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम में शारदीय नवरात्र…

9 hours ago