दंपति ने परिवार नियोजन के मनपसंद साधनों का किया चुनाव


देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)21 सितम्बर 2021..
जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर बुधवार को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान इच्छुक दंपति को परिवार नियोजन के साधन निःशुल्क मुहैया कराए गए। लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक किया गया। चिकित्सकों ने गर्भवती को छोटे परिवार के महत्व के बारे में बताया।

👉सीएचसी व पीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर मना खुशहाल परिवार दिवस


एसीएमओ आरसीएच डॉ. बीपी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगंवा पहुंचकर खुशहाल परिवार दिवस की जानकारीली । लाभार्थियों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक भी किया। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों के साथ-साथ हेल्थ एंड वेलनेस पर भी खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया । मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी क्रम में खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है,जिसमें दंपति को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन के दौरान परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों की सुविधा सभी चिकित्सा इकाइयों पर उपलब्ध कराई गई।

👉परिवार नियोजन के साधनों की दी गयी जानकारी

अस्थायी विधि में आईयूसीडी, गर्भनिरोधक माला-एन और छाया गोली और त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दंपति को परिवार नियोजन के साधनो को अपनकरपरिवार आगे बढ़ाना चाहिए। इससे परिवार खुशहाल होगा। मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल ने कहा कि परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधन का उपयोग कर दो बच्चों के बीच के अंतर रख सकते हैं। परिवार में सदस्यों की संख्या कम रहने पर खर्च सीमित रहेगा। इस इस मौके पर सीएचसी पर 40 लाभार्थियों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर प्रभारी अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, नर्स मेंटर दिव्या वर्मा, बीपीएम लक्ष्मीकांत ओझा, एएनएम पन्ना देवी और शशिप्रभा प्रमुख तौर पर मौजूद रहीं।

👉परिवार नियोजन के लिए अपनाया माला-एन

खुशहाल परिवार दिवस पर आई सरवरा निवासी कुसुम देवी (29) ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। उनका सबसे छोटा बेटा ढाई साल का है। उन्होंने खुशहाल परिवार दिवस पर आकर अस्थाई साधन माला-एन को अपनाया है। उन्होंने बताया कि अब वह कोई बच्चा नहीं चाहती हैं। छोटा परिवार सुखी परिवार होता है।

संवादाता देवरिया..

parveen journalist

Recent Posts

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

3 hours ago

महराजगंज में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 लाख का कॉस्मेटिक सामान बरामद; दो गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

4 hours ago

साइबर ठगी में पीड़ित के खाते में खोराबार पुलिस ने वापस कराए 40 हजार रुपये

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोराबार…

4 hours ago

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

9 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

10 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago