गरीब बेटियों की शादी में मदद का लिया संकल्प
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जो अपने खास दिनों को दूसरों के लिए भी खास बना देते हैं। जैसा कि, सलेमपुर देवरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम मंगराइच स्थित जयराम ब्रह्मा के पुजारी दंपति ने किया। आचार्य अजय शुक्ल और उनकी पत्नी प्रिया शुक्ला ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह कुछ इस अंदाज में मनाई कि, उन्होंने गरीब लड़कियों की शादी में मदद का संकल्प लिया।
आपको बता दें कि, जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे कुछ मौके बहुत ही खास होते हैं। हर कोई चाहता है कि, उनके ये खास दिन हर साल उनके लिए खास बनते रहें। इसलिए लोग अलग-अलग तरीके से इन्हें मनाते हैं। कोई नाते-रिश्तेदारों को बुलाकर घर पर पार्टी करता है तो कोई बड़े होटल्स में, इसी बहाने अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल जाता है।
लेकिन दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जो अपने खास दिनों को दूसरों के लिए भी खास बना देते हैं। जैसा कि, सलेमपुर देवरिया तहसील के ग्राम मंगराइच के रहने वाले आचार्य दंपति ने किया। आचार्य अजय शुक्ल और उनकी पत्नी प्रिया शुक्ल ने अपनी शादी की सालगिरह कुछ इस अंदाज में मनाई कि, गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग करने का संकल्प लिया।
आचार्य अजय शुक्ल की शादी की सालगिरह 12 जून को होती है। यह दिन आचार्य दंपति के लिए खास है। लेकिन इस साल उन्होंने कुछ ऐसा किया कि, अब उनकी शादी की सालगिरह न सिर्फ उनके लिए बल्कि और उन गरीब लड़कियों के लिए खास बन गई है, जिनकी शादियों में आचार्य दंपत्ति सहयोग करेंगे।
अजय शुक्ला और प्रिया शुक्ला ने इस साल अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई है। इस मौके को वह और भी ख़ास बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने एक अच्छी पहल करते हुए गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में मदद करने का संकल्प लिया।
आचार्य अजय शुक्ल सलेमपुर देवरिया तहसील ग्राम मंगराइच स्थित जयराम ब्रह्मा के मुख्य पुजारी है। वह और उनकी पत्नी दोनों ही इस स्थान पर पूजा पाठ के अलावा समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है वे जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। अजय शुक्ल ने कहा कि, उनकी शादी को 2 साल हो गए हैं। ऐसे में मन में ख्याल आया कि, अपने लिए तो दुनिया करती है लेकिन इस मौके पर गरीब कन्याओं की शादी मैं मदद करने का संकल्प लेकर दिन को और खास बनाया जा सकता है। ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…