देश का बजट दिशाहीन – दिव्यांश श्रीवास्तव

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने बुधवार को कहा कि पूर्व की सरकारो के समय में विकास का बजट पेश किया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार का बजट दिशाहीन है। इसमें गरीब, किसान, गांव,छात्र, नौजवान, बेरोजगार, महिलाओ को दरकिनार कर दिया गया है। किसानो की कर्जमाफी, पुरानी पेंशन, स्थाई नौकरी पर सरकार चुप है। वित्त मंत्री ने मध्यमवर्गीय लोगो को निराश किया।सरकार बेरोजगारी को मिटाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा सरकार के किए गए सभी वादे हवा हवाई है। भाजपा सरकार झूठा प्रचार कर जनता को गुमराह कर रही है। मध्यमवर्गीय लोगो के लिए यह सरकार कोई भी योजना नहीं लागू कर रही है, सरकार का पूरा बजट पूंजीपतियों के हक में है।सरकार अभी भी 80 फीसदी आबादी को दो जून की रोटी कमाने लायक नहीं बना पायी है।बजट में सरकार के पिछले 10 वर्षो की नाकामिया दिखती है। सरकार ने युवाओं को बड़े उद्योगपतियों के दरवाजे पर खड़ाकर गिड़गिड़ाने पर मजबूर कर दिया है। केंद्र सरकार ने यूपी की भोली भाली जनता से बदला लेने का काम किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

8 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

8 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

8 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

8 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

8 hours ago