शरीयत और संविधान की खूबसूरती से राष्ट्र सेवा करने वाले लीडर को देश हमेशा याद रखेगा- हाफ़िज़ इरफान

संभल(राष्ट्र की परम्परा)
सांसद डॉ. शफीकुर रहमान बर्क के अंतिम संस्कार में सहसवान से अपने साथी सदस्य जिला पंचायत विजेंद्र यादव व समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य उनके आखिरी रुसूमात में शामिल हुए। तदफीन में शामिल होते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया है। उन्होंने कहा कि डॉ. साहब ने हमेशा देश के लिए कड़ी मेहनत की और समस्याओं पर आवाज उठाई। मुसलमानों, दलितों, शोषितों,मजदुरों, व ग़रीबों की आवाज उठाई उन्होंने कहा कि डॉ. साहब एक सामाजिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले महान राजनीतिक व्यक्ति थे। जनता से गहरा जुड़ाव रखते हुए सियासत के शीर्ष पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने आम जनता से संपर्क बनाए रखा, नाजुक और संवेदनशील मुद्दों पर वे कभी नहीं छुपते और पूरी ताकत से आम जनता के साथ खड़े रहते थे, उनकी बेबाक निर्भीक और समाज समर्पित छवि उनके राजनीतिक क़द को दर्शाती थी। उन्होंने अपने जीवन में बहुत सारे उतार चढ़ाव देखे उनकी सूझ-बूझ व अनुभव में बहुत दूर अंदेशी और संजीदगी होती थी। हाफ़िज़ इरफान ने कहा कि हम सब डा साहब के लिए दुआ ए मग़फिरत करते हैं । ईश्वर समाज को उनका बदल अता करे।
युवा नेता सदस्य जिला पंचायत विजेंद्र यादव ने कहा कि बर्क साहब युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी ऊर्जा उनके उम्र पर भारी पड़ती।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

20 minutes ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

2 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

3 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago