भू माफ़ियाओं पर कार्रवाई नहीं होने से चर्चाओं का बाज़ार गर्म

खलिहान की भूमि पर लगा लिया था खडंजा

डी एम के तल्ख़ी से नपा कर्मियों के उड़ गये थे होश

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका सीमा अंतर्गत राम जानकी मार्ग पर पालिया मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप, लगभग 16 कट्ठा ज़मीन राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम पर दर्ज है ।वहाँ पाँच दिन पूर्व कुछ भूमाफियाओं ने अपने प्लॉटिंग भूमि पर रास्ता निकालने के लिए पचास मीटर लंबा और 20 फ़ीट चौड़ा खड़ंजा मार्ग बनवा दिया था ।जैसे ही इसकी जानकारी जिलाधिकारी देवरिया को हुई उन्होने कड़ा रुख़ अपनाते हुए अधीनस्थों को आदेशित किया कि खलिहान की भूमि को तत्काल ख़ाली कराते हुए, भू माफिया पर कड़ी कार्यवाही की जाये।डी एम का तेवर देख स्थानीय पुलिस ,नपा कर्मी और लेखपाल तथा कानूनगो तत्काल मौक़े पर पहुँच गये ।उपजिलाधिकारी बरहज ने भूमाफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था लेकिन छठवें दिन भी भूमाफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसे लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है ।पूरे बरहज क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कुछ बिचौलिए सौदा पटाने के लिए पूरे ज़ोर आज़माइश कर रहे हैं ।लोगों के समझ में नहीं आ रहा है कि डी एम के स्पष्ट निर्देश के बावजूद अब तक भू माफ़ियाओं पर प्राथमिकी की कार्रवाई क्यों नहीं हुई ?सूत्रों की मानें तो जीन माफ़ियाओं ने रात के अंधेरे में खलिहान की भूमि पर खडंजा मार्ग बनाया था उन्होने ही नगर के रुद्रपुर टैक्सी स्टैंड के समीप बेशक़ीमती बंजर भूमि पर हवेली खड़ा कर लिया है ।बीते २४ जनवरी को ही उप जिला अधिकारी ने राजस्व अभिलेखों में ३२ एयर बंजर भूमि दर्ज करने के वर्ष 2018 में दिये गये आदेश के विरुद्ध दाख़िल क़यामी के आवेदन को निरस्त कर दिया ।और अभिलेखों में बंजर भूमि ही दरज रहने दिया है ।भूमाफियाओं की लंबी पहुँच के चलते इन पर कार्रवाई नहीं हो रही है या किसी अन्य कारण यह लोगों के समझ में नहीं आ रहा है।कार्रवाई न होने के क्षेत्र के में चर्चाओं का बाज़ार तो गर्म है ही भूमाफिया बढ़ें हौसले से सरकारी जमीनो को अपना निशाना बना रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

8 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

9 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

12 hours ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

12 hours ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

1 day ago

जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर एमएमटीटीसी का शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आज से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यूजीसी–मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी)…

1 day ago