अवैध गर्भपात की कीमत: फाफामऊ की युवती वेंटिलेटर पर, प्रेमी फरार

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रेम के नाम पर धोखा और लापरवाही की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। फाफामऊ क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती अवैध गर्भपात के बाद गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है। उसे गंभीर स्थिति में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में भर्ती कराया गया है।

झोलाछाप के पास कराया गर्भपात, बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार, युवती शादी से पहले गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि उसका तथाकथित प्रेमी उसे गर्भ गिराने के लिए एक झोलाछाप के पास ले गया। ऑपरेशन के दौरान युवती की बच्चेदानी और आंतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।

स्थिति बिगड़ने पर युवक फरार हो गया। बाद में मां उसे एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के दौरान ही मां भी वहां से चली गई।

ये भी पढ़े – मेरठ में बनेगा देश का पहला UAV और ड्रोन रनवे

तीन घंटे चला ऑपरेशन, बच्चेदानी निकाली गई

प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने युवती का आपातकालीन ऑपरेशन किया। टीम में डॉ. संतोष सिंह, डॉ. आत्रेई साहा, डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. खालिद, डॉ. विवेक और डॉ. आदित्य शामिल रहे।
डॉ. संतोष सिंह के अनुसार, युवती की बच्चेदानी बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और आंतों में छेद हो गया था। करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में बच्चेदानी निकालनी पड़ी और आंतों की मरम्मत की गई।

हालांकि खतरा अभी टला नहीं है और मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि युवती की हालत अत्यंत नाजुक है और गहन निगरानी में उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही है।
यह मामला अवैध गर्भपात और झोलाछाप चिकित्सकों की खतरनाक प्रथा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1

Karan Pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

38 minutes ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

1 hour ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

2 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

2 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

2 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

2 hours ago