श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा किसी शंकराचार्य से कराया जाय: नागेंद्र शुक्ल

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनरेगा प्रभारी नागेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर राजनिति कर रही है। मोदी, योगी सरकार को जनता के सुख दुख से कोई सरोकार नहीं है मंहगाई चरम पर पहुंच चुका है। देश, प्रदेश के अंदर चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार , तेजी से पनप रहा है और सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
शुक्ल ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर भाजपा राजनिति कर रही है। मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का अधिकार सनातन धर्म के अनुसार किसी भी शंकराचार्य से कराना चाहिए, तभी सनातन धर्म की रक्षा होगी।
अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अयोध्या में राम मंदिर पर राजनिति कर रहे है। एक राजनीतिक संगठन को मंदिर, मस्जिद, से दूर रहना चाहिए, यह सब अपने धर्म की आस्था की प्रतीक है इस पर राजनिति नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश मंहगाई और बेरोजगारी की दल दल में जा रहा है, इस पर न तो प्रधानमंत्री बोले रहे हैं और नही प्रदेश के मुख्यमंत्री बोल रहे हैं की देश व प्रदेश की जनता का भला कैसे होगा। यह सरकार देश की जनता को हिंदू और मुस्लिम में बाटकर देश को क्रोध की अग्नि में झोंक रही है। और देश में नफरत का जहर घोला जा रहा है,जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस दौरान जनार्दन कुशवाहा, मृत्युंजय पति त्रिपाठी, हीरानन्द राय, टूना मिश्र, विजय शंकर मिश्र, अशोक कुशवाहा, आशीष शुक्ल, गणेश वर्मा, अख़्तर अंसारी आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

6 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

14 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

27 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

38 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago