सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
रेहरा बाजार ब्लॉक के अंतर्गत सादुल्लानगर से पतकरपुर तक जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। काफी समय से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिसके चलते यह मार्ग अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है।
लेकिन जबसे सड़क बना है, तब से आज तक इसमें किसी भी प्रकार की मरम्मत नहीं की गई।
ग्रामीण संतोष श्रीवास्तव, राजेश्वरी प्रसाद वर्मा,मांगनू,कुल्लू,राजेंद्र प्रसाद,वीरेंद्र वर्मा,सज्जन,ज्ञानदास,राम गोपाल आदि ने बताया कि खराब सड़क के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गांव की महिलाओं और बुजुर्गों ने भी सड़क की स्थिति को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खस्ता हालत उन्हें जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर कर रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…