घरेलू कबाड़, गाड़ियों और कूड़े के अतिक्रमण से पी•एम•श्री विद्यालय की दशा अत्यंत दयनीय

सादुल्लानगर /बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) घरेलू कबाड़, गाड़ियों और कूड़े के अतिक्रमण से पी.एम .श्री विधालय की दशा अत्यंत दयनीय। स्थिति में है। अतिक्रमणकारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से उनके हौसले बुलंद हैं।भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना पीएम श्री में चयनित कंपोजिट विद्यालय कन्या सादुल्लानगर पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में हो चुका है।लोग अपने घरों का कूड़ा कबाड़ विद्यालय की दीवार जिस पर सुंदर चित्रकारी करवाई गई है।उसके समीप लाकर और सटाकर इकट्ठा करते हैं।तथा विधालय बाउंड्री की दीवार के किनारे किनारे अवैध दुकानदारों ने पूरी तरह कब्जा जमा रखा है । जिससे भीड़ भाड़ तथा शोर शराबे के कारण पठन-पाठन में छात्रों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।विद्यालय के मुख्य गेट के सामने एवं उसके दोनों तरफ प्रायः गाड़ियां लाकर खड़ी कर दी जाती है।जिससे विद्यालय आने वाले छात्रों को अत्यधिक असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। तथा दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है। जबकि वर्तमान सरकार छात्रों खासकर नौनिहालों को भय मुक्त तथा तनाव मुक्त शैक्षिक माहौल प्रदान करने हेतु कटिबंध।अनेकों छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बताया कि यह समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।प्रांगण से बाहर बच्चों को हमेशा दुर्घटनाओं की संभावना डराए रहती।विद्यालय में मौजूद प्रधानाध्यापक तथा अध्यापिकाओं ने बताया कि इसके पूर्व सत्र शुरू होने के ही समय में लिखित प्रार्थना पत्र संबंधित शिकायत के रूप में स्थानीय थाने पर भी दर्ज कराई थी।परंतु प्रशासन से संबंधित लोगों ने खानापूरी करके समस्या का समाधान पूरी तरीके से नहीं कराया। लोगों ने दबी जुबान में बताया कि स्कूल प्रांगण के इर्द-गिर्द लोगों को स्थानीय छोटे भैय्या नेताओं का अत्यधिक संरक्षण प्राप्त है।जिससे उन्हें हमेशा अपनी मनमानी करने का हौसला मिलता रहता है।अभिभावकों सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने समस्या के समाधान हेतु एक बार फिर अपनी शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों से की है।।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

8 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

14 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

14 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

14 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

14 hours ago