तहसील दिवस में शिकायत करने पर शिकायत कर्ता को पीटा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामसभा भाटी में विकास के नाम पर हो रही अनियमितता का आरोप लगा है। राकेश कुमार राय पुत्र जनार्दन राय ग्राम पंचायत भाटी निवासी द्वारा तहसील दिवस पर 17 मई 2025 को शिकायत कर्ता द्वारा ग्राम सभा मे हुई घोर अनियमितता की शिकायत की थी।वही मनरेगा द्वारा हो रहे कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया की ग्राम प्रधान व ए पी ओ, सचिव की मिली भगत से भ्रष्टाचार हुआ है। 16 मई 2025 से 16 जून 2025 तक के मस्टररोल में 167 श्रमिकों की उपस्थिति बताई गई है ,जो यह आंकड़ा पूरी तरह फर्जी है।पूर्व में भी राकेश राय ने जिलाधिकारी बलिया को 26 फरवरी में ग्राम पंचायत के राज्य वित्त व केन्द्रीय वित्त योजना के अंतर्गत कराये गए 46 कार्यों का वित्तीय वर्ष 2022 -23से2024-25 तक व मनरेगा कार्य अंतर्गत कराये गए 21निर्माण कार्यों मे अनिमितता की जांच कर दोषियों के विरुद्ध करवाई की मांग की थी। इसको लेकर शिकायत कर्ता को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया गया। शिकायत कर्ता का आरोप है कि देर शाम शनिवार 6बजे गांव के सतिमाई के स्थान पर हमलावरों द्वारा लगभग 10-12 की संख्या में घात लगाकर हमला कर घायल कर दिया गया,जिसमे राकेश राय उर्फ रिंकू राय बुरी तरह घायल हो गये। घायल राय द्वारा डायल न0112 पुलिस पर फोन कर इसकी जानकारी दी गयी, पुलिस मौके पर पहुँचकर घायल राय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुँचाया। पीड़ित की पत्नी रेनू राय द्वारा थाने पर तहरीर देकर हमलावरो पर उचित करवाई की मांग की। वही एस एच ओ सिकन्दरपुर प्रवीण कुमार सिंह से इस घटना की जानकारी लेने पर, बताया कि पीड़ित का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वही पीड़ित राकेश कुमार राय की पत्नी रेनू राय ने पुलिस पर एकतरफा करवाई करने का आरोप लगाया,और कहा कि मेरे पति को मारा भी गया ,उनको ही जेल में बंद कर दिया गया,मैं पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट हूँ,और न्याय के लिए उच्च अधिकारियों के पास जाऊँगी।

Karan Pandey

Recent Posts

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

7 minutes ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

20 minutes ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

2 hours ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

2 hours ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

2 hours ago