भाजपा सरकार में आम जनता कर रही त्राहि त्राहि : ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पथरदेवा अंतर्गत रामपुर गौनरिया चौराहे पर आयोजित पीडीए जन चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि जब सपा की सरकार थी तो महिलाओं को 6000 पेंशन लड़कियों को 30000 कन्यादान साइकिल ₹20000 शादी अनुदान डीजल पेट्रोल रसोई गैस सस्ता चीनी और मिट्टी का तेल मिला करता था। लेकिन जब से भाजपा आई है यह सारी सुविधाएं बंद हो गई।और आम जनता त्राहि त्राहि कर रही है l विशेष आमंत्रित सदस्य समाजवादी पार्टी राज्य कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य संगठन उत्तर प्रदेश कमलेश पांडेय ने कहा कि भाजपा संविधान विरोधी है इसलिए जनता को अपना वोट बहुत सोच समझकर पीडीए नायक अखिलेश यादव के साइकिल निशान पर करना होगा,तभी जाकर आपको आपका अधिकार मिलेगा और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का संविधान सुरक्षित रहेगा।जिससे गरीब,शोषित, पीड़ित,नौजवान,किसान आसानी से अपना हक अधिकार प्राप्त कर पाएंगे। श्री पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और गांव वालों की दुश्मन है।भाजपा सरकार में गांव के लोगों का बिजली कनेक्शन ₹ 5000 बकाए पर ही आए दिन काटे जा रहे हैं।वही शहरों के बड़े बकायदारो और पूंजीपतियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।जिससे पता चलता है कि सरकार गांव वालों से कितना भेदभाव करती है lराष्ट्रीय सचिव युवजन सभा मकसूद आलम ने कहा कि सपा सरकार में सभी जाति धर्म का सम्मान होता है।वहीं भाजपा सरकार मंदिर मस्जिद हिंदू मुसलमान की राजनीति करके भारत की एकता अखंडता को बार-बार चुनौती देती है।लेकिन भारत का हिंदू मुसलमान सिख इसाई आपसी भाईचारा को मजबूती से बनाई हुए हैं जिसे तोड़ना आसान नहीं है lचौपाल कार्यक्रम को मुख्य रूप से बैजनाथ मिश्रा,संजय कुमार मल्ल,सुभाष पाठक, आलियास अंसारी,बृजेश मिश्रा,महेंद्र यादव,मनोज गुप्ता,अशोक सिंह,फेकू सिंह, धर्मेंद्र सिंह,दिलीप वर्मा,राहुल पासवान,रामदास गौड़,मैनेजर सिंह,राम प्रताप यादव,प्रशांत मिश्रा,खुर्शीद आलम,विनय गौड़,नियाज अहमद,बाबूराव, आदम खान,आसानंद यादव, रामप्रवेश भारती,राजकुमार तिवारी,संकटा नंद चतुर्वेदी, भगवती मिश्रा,संतोष,गुलाब गुप्ता,कृष्णपाल यादव,पप्पू आदि ने संबोधित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago