हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान हो उठा नगर

भक्तों का उमड़ा भारी जन सैलाब

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बरहज नगर में शनिवार को हजारों भक्तों द्वारा रामजानकी नीलकंठ महादेव मंदिर से भोलेनाथ बाबा का बारात, बड़ा ही भव्य व धूमधाम से हाथी, घोड़े व ढोल-बाजे तथा डीजे के साथ निकाली गयी,बारात निकलते ही बरहज नगर का वातावरण, शिवमय हो गया। हर हर महादेव के नारे से बरहज नगरी गुंजायमान हो उठी। हजारों की संख्या में भक्त बाबा के बारात की साक्षी बनने के लिए मौजूद रहे। महंत मुन्नादास महाराज सूरदास के नेतृत्व में हजारों के साथ, बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली गयी। बाबा भोलेनाथ की बारात ऐसी कि जैसे प्रतीत हो रहा था कि, पूरा का पूरा देवलोक धरती पर उतर आया हो। बाबा की बारात में बराती बने देव मंडली, दानव मंडली, भूत मंडली, के साथ-साथ हाथी घोड़ा और मनोहारी झांकियां व नृत्य बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं बारात में डीजे की धुन माहौल को और खुशनुमा बना रहे थे। बारात देखने के लिए क़स्बा व सुदूर गाँव के भक्तों की ऐसी भारी भीड़ उमड़ी की, शहर की सभी सड़कें छोटी पड़ गयी। हर तरफ भक्तों का सैलाब ही नजर आ रहा था। शिव बारात पटेल नगर, हनुमान गढ़ी, थाना घाट , मेंन रोड, रुद्रपुर रोड व पैना रोड होते हुए देर शाम नीलकंठ मंदिर पहुंची। बाबा के बारात को देखने के लिए सड़को व सभी मकानों पर लोगों की भीड़ लगी थी। बारात का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, बेताल पच्चीसी जो बारात की शोभा में चार चांद लगा रहे थे। इसके साथ अन्य सभी झांकियां बारात की शोभा बढ़ा रही थी। बारात में शामिल भक्तों का हुजूम लगभग दो किलोमीटर की था। शिव बारातियों के स्वागत को लेकर पूरे बारात मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं, स्थानीय श्रद्धालुओं व मोहल्लेवासियों द्वारा पेयजल, फलाहार, आदि की व्यवस्था की गयी थी। सभी जगहों पर रास्ते में बारातियों को फलाहार, फल, शर्बत आदि का वितरण किया गया। इस दौरन
श्याम जायसवाल, अमरेन्द्र गुप्ता, अजित जायसवाल, प्रदीप मद्धेशिया, हरिशंकर चौरसिया, जीतेन्द्र भारत, अमन सोनकर, मनोज गुप्ता, अजय जायसवाल, अनिल चौरसिया , मदनलाल गुप्ता, अमन वर्मा, शम्भूदयाल भारती, तेजनारायण पाण्डेय, सुरेश पासवान, राजेश कुमार जायसवाल, अर्जुन जायसवाल, चिंतामणी साहनी, राजेश निषाद, मनीष गुप्ता, गजानंद मौर्या आदि हजारों लोग उपस्थित रहें I
वही महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के बाबा महेन्द्रनाथ व नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धा व आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाशिवरात्रि के दिन बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार की भोर से श्रद्धालुओं का शिवालयों में तांता लगने लगा। जलाभिषेक आरंभ होते ही पूरा मंदिर परिसर, बोल-बम, हरहर महादेव के नारों व घड़ी घन्ट की टंककरो से गुंजने लगा। भारी भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक ने सुबह से ही मंदिर का डटे रहे, और सारी गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाये थे। भीड़ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे चप्पे पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीँ नगर पालिका प्रशासन ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओ को ध्यान रख, पुख्ता इंतजाम किया था, वहीँ स्वास्थ्य सुविधा को लेकर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अजय पाल की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहें I

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

1 hour ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

2 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

3 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

3 hours ago