आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) बिलरियागंज नगर पंचायत में शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस मौके पर विभिन्न मंदिरों पर शिव भक्तों ने शिव जी का जलाभिषेक कर दर्शन किया और अपने अपने ललाट पर मंदिर के पुजारियों से चंदन लगवा कर मन को शांति प्रदान किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बिलरियागंज बाजार में शिव भक्तों द्वारा शिव बारात निकाली गई, शिव भक्तों ने शिवजी की बारात को नए चौक से प्रारंभ करके पुराना चौक बाजार खास कासिमगंज होते हुए, इस्लामपुरा होते हुए शहाबुद्दीनपुर तक पहुंची, इस बीच सुरक्षा के दृष्टि से थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पाण्डेय ने फोर्स के साथ जुलूस पर कड़ी नजर रखी थी, साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महिला और पुरुष फोर्स जगह-जगह तैनात कर रखे थे,ताकि शिव बारात आसानी से निकाली जाए कोई व्यवधान न हो इसके लिए उन्होंने गाड़ियों का रूट भी बदल दिया था।
बारात मे शिव भक्तों ने भक्ति गीतों पर खूब ठुमके लगाए और शिव जी के जैकारे लगाते रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…