नगर की सरकार को पूरे हुये एक साल, मिली बधाई

बड़हलगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) नगर पंचायत चुनाव के बाद चुनी गयी नगर की नई सरकार के कार्यकाल का पहला साल पूरा हो गया। बड़हलगंज में इस अवसर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट कर मिठाइयां वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया।
बता दें कि आज ही के दिन नगर पंचायत चुनाव परिणामों की घोषणा हुई थी, जिसमें बड़हलगंज नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं का करीब बीस वर्षों का इंतज़ार ख़त्म हुआ और बीजेपी एनजीओ प्रकोष्ठ गोरखपुर के क्षेत्रीय संयोजक औऱ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता महेश उमर की पत्नी प्रीति उमर के सर पर विजय का ताज सजा था। सोमवार के दिन विजय की पहली सालगिरह को उनके समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोशोखरोश के साथ सेलिब्रेट करते हुये मिठाइयां बांटी। इसके ऐतिहासिक चरणपादुका कुटी पर हवन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौजूद चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने समर्थकों और मित्रों सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया औऱ नगर के चतुर्दिक विकास की कामना करते हुये हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के विश्वास पर खरा उतरने के लिये वह और चेयरमैन प्रीति उमर अपनी बेहतरीन कार्यक्षमता का उपयोग करेंगे और विकास के मामले में नगर पंचायत बड़हलगंज को ऊचाइयों पर ले जायेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी सहित सभी शुभेछुओ का आभार प्रकट करते हुये कहा कि बिना सामूहिक प्रयास के यह विजय सम्भव नही थी।
बधाई देने वालों में विधायक चिल्लूपार राजेश त्रिपाठी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, पत्रकार सन्तोष जायसवाल, पवन यादव, शुभम गुप्ता, गंगा तिवारी, सभासद दीपक शर्मा, वीरू उर्फ वीरेन्द्र गुप्ता, रवि साहनी, राजू मिश्र, अमुल्य चतुर्वेदी, दीपक गौड़, रामदास, भाजपा नेता अष्ठभुजा सिंह, तबस्सुम बानो, मुख्तार अहमद, प्रशांत शाही, पुरुषोत्तम जायसवाल, सन्तोष यादव, दिनेश मद्देशिया, श्रीराम मद्धेशिया, गंगा शर्मा, डॉ बांके बिहारी मिश्र, डॉ ए के गुप्त, डॉ ए एन चौबे, डॉ मनोज यादव, डॉ तपन पाल, डॉ मुनीश यादव, डॉ सलाहुद्दीन अंसारी, डॉ परवेज कमाल सहित तमाम लोग शामिल थे

rkpnews@desk

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

7 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

10 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

10 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

10 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

10 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

11 hours ago