Categories: Newsbeat

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और नियमित निरीक्षण पर दिया जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खलीलाबाद की कक्षा आठ की छात्रा खुशी चौरसिया को एक दिन का प्रतीकात्मक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनाया गया। इस दौरान खुशी ने विभागीय अधिकारियों से कामकाज और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतीकात्मक बीएसए खुशी चौरसिया ने सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी से वेतन और अन्य भुगतानों की स्थिति जानी। उन्होंने समय से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसके अलावा एमआईएस प्रभारी, डीसी एमआईएस, डीसी बालिका और डीसी एमडीएम से कार्यों एवं निरीक्षण की स्थिति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और परिषदीय स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता की जानकारी भी ली। खुशी ने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहने तथा खंड शिक्षा अधिकारियों और अन्य निरीक्षण अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Editor CP pandey

Recent Posts

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

31 minutes ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

2 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

3 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

3 hours ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

3 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago