चेयरमैन ने सफाई कर्मियों के साथ सादगी से मनाया अपना जन्मदिन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । रूपईडीहा के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य ने अपना जन्मदिन सफाई कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मनाया। नगर पंचायत कार्यालय के लाॅन में बहुत ही सादे समारोह में नगर पंचायत कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मियों को अंगवस्त्रम उढ़ाकर सम्मानित करते हुए डॉ. उमाशंकर वैश्य ने अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर संजय वर्मा ने गुलदस्ता भेंट कर डॉ. उमाशंकर वैश्य को जन्मदिन की बधाई दी। नगर पंचायत के मुखिया का जन्मदिन अपने बीच मनायें जाने पर सभी सफाईकर्मी बहुत ही गौरवान्वित थे, और डॉ. उमाशंकर वैश्य की सादगी एवं उनके मानवीय मूल्यों की हर कोई प्रशंसा कर रहा था। डॉ. उमाशंकर वैश्य ने कहा कि आप सभी के साथ मनाया गया यह मेरा जन्मदिन मेरे लिए बहुत ही यादगार रहेगा, और यह मुझे समाज के लिए कुछ न कुछ करते रहने की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी सफाई कर्मियों ने मिठाई एवं अल्पाहार का आनंद उठाया। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी वैश्य भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रतन अग्रवाल संदीप पांडे, सचिन पाठक, सुजीत मिश्रा, मनीराम यादव, संतोष वर्मा, सभासद मनोज प्रजापति, अभिषेक यादव आदि शामिल है।

rkpshomnath

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

6 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

7 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

7 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

8 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

8 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

13 hours ago