बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर थाने में एसडीएम और सीओ ने की बैठक मोहर्रम और पवित्र सावन माह के जलाभिषेक को शान्ति पूर्ण निपटाने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के लोगों को उपस्थिति रही । बैठक का संचालन करते हुए थानाध्यक्ष श्याम देव चौधरी ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के मार्ग पर आने वाली समस्याओं के संबंधों में क्षेत्रीय लोगो से जानकारी प्राप्त की। उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि त्यौंहार शान्ति और भाईचारे का पैगाम देते है। अतः हमें अपने त्योहारों को मिलजुल कर और शान्ति और भाई चारे के साथ मनाना चाहिए। बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगो से कहा कि परंपरागत परांगत तरीके से ही जुलूस का आयोजन होना चाहिए। कही से कोई भी अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए।जुलूस में शक्ति प्रदर्शन और असलहो का प्रदर्शन पूर्णतया अवैध है। किसी भी नई परंपरागत की शुरुआत आप सबको नहीं करनी चाहिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद राय ने कहा कि आपके त्योहारों को शान्ति पूर्ण तरीके से मानने के लिए पुलिस प्रशासन सदैव आपके साथ हैं।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना आप लोग प्रशासन से तुरन्त करे। बैठक में प्रधान सच्चिदा नंद शुक्ल,दीपक तिवारी, विदुर तिवारी, सभासद विजय गौतम, विपिन शाही,असलम,साविर खा सब्बीर, समाजसेवी सहित सैकड़ों क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…