बाल बाल बचे लोग चालक हुआ गिरफ्तार
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के पटवध सरैया बाजार में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक मारुति चालक अनियंत्रित होकर अपनी कार को लेजाकर पुल में ठोक दिया, जिससे कार मौके पर ही छती ग्रस्त होगई जो जहां से सुना वहीं से बचाव के लिए दौड़ पड़ा। जैसे ही लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि चालक गाड़ी के अंदर शराब के नशे में धुत्त पड़ा है लोग किसी तरह से उसे गाड़ी से बाहर निकाले।
जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग आठ बजे के आस पास आजमगढ़ से एक मारुति चालक अपनी कार लेकर बिलरियागंज की तरफ तेज गति से आरहा था,जैसे ही वह पटवध सरैया बाजार के पास पहुंचा है उसकी कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। प्रत्यक्ष दर्सियों का कहना था कि कार की गति इतनी तेज थी कि पुल से टकराने के बाद पुल को तोड़ती हुई और हवा में उड़ती हुई लग भग बीस मीटर दूर जाकर गिरी जिससे तेज धमाके की आवाज हुई।पहले तो आवाज को सुनकर एक बार लोग सहम गए ।किंतु जब पता चला कि एक्सीडेंट हुआ है तो भाग कर लोग घटना स्थल पर गए, जहां गाड़ी के अंदर चालक शराब के नशे में बुत पड़ा था लोग चालक को गाड़ी से बाहर निकाले। इसकी सूचना पाकर बिलरियागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची गाड़ी और चालक को अपने कब्जे में लेकर बिलरियागंज थाना चली आई।
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…