गोवंशों को ठंड से सुरक्षित रखने के संबंध में डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने पिपरपाती में कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों को दिए जा रहे साइलेज की व्यवस्था देखी। साथ ही पशुओं के रहने के स्थान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां उपस्थित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ठंड के मौसम में पशुओं को गर्म रखने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
निरीक्षण के समय गोशाला में 87 नर एवं 18 मादा सहित कुल 105 गोवंश संरक्षित मिले। जिलाधिकारी ने शीतलहर की स्थिति के दृष्टिगत टीनशेड से शेल्टर को कवर किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने गोवंशों के लिए काऊ कोट की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की एवं शीतलहर से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोवंश ठंड के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गोवंशों की समय से चिकित्सकीय जांच कराई जाए।
बताया गया कि गोवंशों को मुख्य चारे के रूप में साइलेज ही दिया रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि साइलेज विभिन्न पोषक तत्वों से परिपूर्ण है, इसे नियमित रूप से गोवंशो को खिलाया जाए। इस दौरान डीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ गौ पूजन भी किया।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार वैश्य, ईओ रोहित सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मथुरा से बरगी तक : कब जागेगा प्रशासन, कितनी और जानें जाएंगी?

मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं : बरगी डैम हादसा प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर संकेत…

6 hours ago

माडर्न सिटी कॉलेज की छात्रा शिवांगी वर्मा का होगा भव्य सम्मान समारोह

देवरिया की बेटी शिवांगी वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर परीक्षा की टॉप-10 सूची…

6 hours ago

फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक भर्ती में घुसने की कोशिश

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना राजघाट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी…

7 hours ago

छुट्टी के दिन मेडिकल कॉलेज में सीडीओ का औचक निरीक्षण

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को छुट्टी के दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज…

8 hours ago

फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी दबोचा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस…

8 hours ago

सक्रिय अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ 7 आरोपी गिरफ्तार

बस-रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, नकदी व सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

8 hours ago