स्काउट के बच्चो द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा पर स्वच्छता अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत ” स्वच्छ आहार” के अंतर्गत सभी फूड स्टॉल और रेलवे कैंटीन का निरीक्षण किया गया और फूड स्टॉल पर कार्य करने वाले वेंडर को पर्सनल हाईजीन का ट्रेनिंग दिया गया और फूड स्टॉल के आस पास एरिया को साफ़ सुथरा रखने का निर्देश दिया गया । विश्व हिंदू परिषद के छात्र संघ और पूर्वोत्तर रेलवे जयप्रकाश नारायण स्काउट ग्रुप भटनी के ग्रुप लीडर अनिल कुमार स्काउट मास्टर विनोद कनौजिया रोवर लीडर रंजन खरवार ,जागी प्रसाद शाह, सत्य प्रकाश पटेल, विनय कुमार शर्मा, दीपांशु श्रीवास्तव ,सत्यम खरवार आरिफ अंसारी, महावीर प्रसाद गुप्ता आदित्य कुमार गुप्ता ,रंजीत कुमार गुप्ता आदर्श सिंह ,धीरज कुमार कनौजिया आदि बच्चे का सहयोग साराहनीय रहा। स्काउट एवं गाइड के बच्चो द्वारा स्वतछता रेली निकल कर पैसेंजर्स को सफाई के प्रति जागरूक किया गया और स्काउट एवं गाइड द्वारा नुकड़ नाटक का आयोजन कर सभी पैसेंजर्स और रेलवे कर्मचारियों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया तथा कार्यालयों की सफ़ाई कराया गया । कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी को सफाई के प्रति जागरूक किया गया । सफाई के प्रति जन मानस को जागृत करते हुए प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया और कॉलोनी की सफ़ाई रखने का सहयोग मांगा गया और स्टेशन की सफ़ाई कराया गया। पैसेंजर को जागरुक करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के लिए उनसे अनुरोध किया गया साथ ही बताया गया कि प्लास्टिक के कारण कैंसर जैसे गंभीर बीमारी होती है इसलिए स्टेशन परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर रखें ट्रेन में यात्रा के दौरान भी डस्टबिन का उपयोग करें l स्टेशन पर लगे हुए कलरफुल डस्टबिन का उपयोग करें गीला कचरा हरा डस्टबिन में डालें एवं सूखा कचरा नीला डस्टबिन में डाले , इधर-उधर ना थूके पिक दान का प्रयोग करें” पैसेंजर से अनुरोध अनुरोध किया गया कि “सिंगल यूज प्लास्टि “का अपयोग करना बंद करे एवं कपड़ा के बने थैली का उपयोग करें।गुटखा पान मसाला को त्यागे जीवन को सुंदर और स्वस्थ बनाएं एवं ” स्वच्छता सपथ का आयोजन किया गया । जिसमे उपस्थित डॉक्टर अभिषेक कुमार (रेलवे )संजय यादव (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक), डी.सी.आई राजा राम ,आश मुहम्मद( आईपीएफ) अजय कुमार शुक्ला (स्टेशन अधीक्षक ) विजय ठाकुर (फार्मासिस्ट)और अन्य रेल कर्मचारियों, सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारी ने भाग लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

2 minutes ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

2 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

4 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

4 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

6 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

6 hours ago