दहेज में नही मिली बुलेट लड़की के घर नही पहुंची बारात ।

 पूरे दिन लड़की वाले बारात का करते रहे इंतजार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के नानपारा इलाके में दहेज को लेकर एक ऐसा शर्मसार कर देने वाला वाक्या सामने आया है जहां दहेज में लड़की वालों की तरफ से आरोप है की बुलेट मोटर साइकिल की डिमांड ना पूरी होने से लड़के वाले लड़की वालों के घर बारात ही लेकर नही पहुंचे । लड़की वाले पूरा दिन बारात की राह देखते रह गये, थक हार कर मायूस लड़की  के घर वालों ने नजदीकी थाने में तहरीर दिया। वहीं हाथों में मेहंदी सजाय दुल्हन का जोड़ा पहने लड़की का रो रोकर बुरा हाल है वह सदमे की वजह से बार बार बेहोश हो जाती है। बताया जाता है कि नानपारा इलाके के अशरफ़ा बंजरिया निवासी नियामत अली ने अपनी बेटी की शादी श्रावस्ती निवासी इस्माईल से तय की थी। लड़की के घर 20 जून दिन के 11 बजे बारात पहुंचनी थी सुबह से ही नियामत के तमाम रिश्तेदार घर पहुंचना शुरू हो गये थे मेहमानों के इस्तेकबाल के लिये पिण्डाल सजाया गया था डेगे चढ़ी हुई थी जिसमे उम्दा और लजीज किस्म का खाना तैयार हो रहा था  शानदार नाश्ते का इन्तिजाम था दरवाजे पर मेहमानों के साथ ही गांव के लोगों का जमावड़ा था। हर तरफ चहलपहल नजर आ रही थी और लोग में खुशियों का माहौल था घर मे औरते और लड़कियां  दुल्हन के साथ जाने वाले दहेज़ को सजाने में जुटी थीं साथ ही दरवाजे पर आय घरातियों की खातिर दारी चल रही थी सभी बारात का इन्तिजार कर रहे थे जब काफी वक्त बीत गया तो लोगों को फिक्र हुई और शाम तक बारात ना पहुंचने पर फोन से राब्ता कर जब लड़की के घर वालों ने लड़के के घर वालों से अब तक बारात न पहुंचने की वजह मालूम की तो लड़के ने कहा कि जब तक बुलेट मोटर साइकिल नही देंगें बारात नही आयगी यह सुन्ना था कि वहां कोहराम बरपा हो गया लड़की के घर वालों का कहना है कि लड़की के बाप ने काफी मिन्नतें खुशामद की मगर लड़के वाले टस से मस नही हुवे घर आय रिश्तेदारों ने भी मामले की नजाकत देख हालात को संभालने की कोशिश की मगर वह भी नाकाम रहे।लड़के वालों की जिद देख लड़की के घर वाले लड़के के गांव  पहुंचे और काफी समझाने बुझाने की कोशिश की इज़्ज़त का वास्ता दिया मगर वह दहेज़ में बगैर बुलेट के बारात लाने को राजी ना हुवे।थक हार कर लड़की के पिता ने थाने पर तहरीर देते हुवे मामला दर्ज कर कारवाई की मांग की है।
बारात के इन्तिजार में दुल्हन बनी बैठी लड़की को जब घर मे अचानक बढ़ी हलचल के बाद किसी से बारात के ना आने की वजह मालूम हुई उस पर तो जैसे बिजली गिर गई हो वह रोते रोते बेहोश हो गई कुछ देर बाद जब उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ उसने बताया कि उसकी मंगनी एक साल पहले हुई थी अभी एक महीना पहले बारात आने की तारीख तय हुई थी मगर वह दहेज में बुलेट मांग रहें हैं जबकि मेरे अब्बा ने दहेज का काफी समान बेड सोफा बर्तन कपड़े सब का इन्तिजाम किया था। अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने बताया कि पूरा मामला पुलिस के संज्ञान में आया है एक बच्ची की बारात श्रावस्ती से आने वाली थी किसी वजह से वह लोग बारात नही लाय और लड़की के घर वालों की सारी तैयारी धरी रह गई लड़की के पिता ने थाने पर तहरीर दी है जांच के बाद  पुलिस जो भी कानूनी करवाई होगी वह करेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

6 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

6 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

6 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

6 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

7 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

8 hours ago