Categories: Uncategorized

तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, गुरुवार शाम तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी

उतरौला (बलरामपुर)
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मधपुर गांव स्थित अवैध धर्मांतरण रैकेट के मुख्य आरोपी जलालुद्दीन उर्फ झांगुर की कोठी पर प्रशासन ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बुलडोजर की कार्रवाई जारी रखी। प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के विरुद्ध की जा रही है और गुरुवार की शाम तक संपूर्ण अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने में होने वाला पूरा खर्च आरोपी से ही वसूला जाएगा। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस आलीशान कोठी का आधा हिस्सा मंगलवार को ही गिरा दिया गया था, जबकि शेष हिस्से को गुरुवार को जमींदोज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सुबह 10 बजे से बुलडोजर की गर्जना के साथ कार्रवाई का दूसरा चरण आरंभ हुआ। भवन की मजबूती और भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कोठी के पिलरों में पुल निर्माण में प्रयुक्त सरिए का उपयोग किया गया है, जिससे तोड़ने में प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

दोपहर 2 बजे के बाद कोठी के मुख्य गेट को गिराने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए थे, जिन्हें पुलिस बल ने हटाकर सुरक्षा घेरा मजबूत किया।
इस अवसर पर
एसडीएम उतरौला राजेंद्र बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल कुमार पांडेय, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति,
शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र प्रताप, कोतवाल उतरौला अवधेश राज सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहे।
गौरतलब है कि आरोपी झांगुर के विरुद्ध धारा 121A, 153A, 417, 420 भा.दं.सं. तथा धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम 2021 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एटीएस लखनऊ द्वारा उसे 5 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया था।
प्रशासन द्वारा चल रही यह कार्यवाही धर्मांतरण जैसे गंभीर अपराधों के खिलाफ ‘शून्य सहिष्णुता’ की नीति का उदाहरण है। आने वाले दिनों में आरोपी के नेटवर्क, फंडिंग स्रोत और संपत्ति की जांच भी तेज की जा सकती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago