Categories: Uncategorized

सावन के पहले दिन से ऐतिहासिक श्री दुःखहरण नाथ मंदिर में जलाभिषेक और भोलेनाथ की आराधना में लीन दिखे भक्त

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सावन माह की पावन शुरुआत के साथ ही नगर के ऐतिहासिक दुःखहरण नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। एक माह तक चलने वाले इस धार्मिक मेले में पहले ही दिन से ही हजारों की संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्त हाथों में गंगाजल, दूध, फूल, बेलपत्र, चावल और भांग-पत्तियां लेकर बाबा भोलेनाथ को अर्पित कर रहे हैं।

सावन के पहले सोमवार को सुबह तड़के से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तगण जलाभिषेक कर भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और शांति की कामना कर रहे हैं। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है।

मंदिर के भीतर सुचारू रूप से दर्शन और जलाभिषेक सुनिश्चित कराने के लिए पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तड़के भोर से ही लगाई गई है। वहीं, मंदिर प्रबंधन की ओर से फूल और प्रसाद की दुकानों के अलावा सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस आयोजन को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह है। स्थानीय व्यापारियों का भी कहना है कि सावन का मेला न केवल श्रद्धा का केंद्र है बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलती है।

सावन के पहले सोमवार को मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा दिखा। घंटियों की गूंज, शंखनाद और भजनों की स्वर-लहरियां वातावरण को आध्यात्मिक बना रही थीं।

प्रशासन की ओर से मेला अवधि तक सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल व साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

24 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

24 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago