चचेरी बहन की बरात आने के दिन ही भाई की उठी अर्थी

म‌ऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र की कर‌ऊत ग्राम पंचायत के ताजपुर बारी पुरवा में गुरुवार को प्रात लगभग 10 बजे विधुतस्पर्शाघात से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृत्यु के दिन ही चचेरी बहन की बारात आनी है, ताजपुर बारी गांव में सुमंत राजभर 26 बर्ष पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र राजभर उर्फ गामा राजभर गुरुवार की प्रातः घर में चौकी पर कुर्सी रखकर पंखा ठीक कर रहे थे, उसी समय पंखे का तार अचानक गिर गया। जिसमें विद्युत प्रवाहित हो रहा था की चपेट में आ गया, और वहीं पर अचेत होकर गिर गया। अचेत होकर गिरे युवक को लेकर उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने लगभग आधे घंटे तक हर संभव प्रयास किया, परंतु उनका प्रयास नाकाम रहा, और अंत में युवक को मृत घोषित कर दिया । विद्युत स्पर्शाघात से मृत सुमंत राजभर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है। बड़ा भाई सोनू राजभर 30 बर्ष और छोटा भाई नारद राजभर 22 वर्ष सभी मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं ।जबकि मृतक सुमंत राजभर गुजरात प्रदेश के बलसाड में रहकर किसी फैक्ट्री में काम कर अपनी रोजी-रोटी चलाता था, और वह बुधवार के ही शाम अपने चचेरी बहन की शादी में भाग लेने के लिए वह बलसाड से चलकर अपने घर पहुंचा था। इसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। इस हादसे से मां ज्योतिया देवी भाई सोनू राजभर, नारद राजभर सहित सभी परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।

रतनपुरा मऊ शादी की खुशियां मातम में बदली अपने चचेरी बहन की शादी में भाग लेने के लिए सुमंत राजभर गुजरात से चलकर आया था उसे क्या पता था की बारात आने वाले दिन ही उसकी मौत हो जाएगी सुमंत राजभर के चाचा विश्वनाथ राजभर की पुत्री रानी की बारात गुरुवार को ही बलिया जनपद के रसड़ा कोतवाली थाना अंतर्गत कलनाकझारी गांव से आनी थी घर में खुशी का माहौल था मंगल गीत गाए जा रहे थे पूरा परिवार और रिश्तेदार शादी की तैयारी में व्यस्त थे परंतु जैसे ही विद्युत स्पर्शाघात से सुमंत राजभर की मौत हुई अचानक सभी बदहवास हो गए किसी को सुझ नहीं रहा था कोई क्या करें सुमंत की मौत के बाद तो स्थिति और भी गंभीर हो गई और जहां मंगल गीत चल रहा था वहां चित चीत्कार और आंसुओं की धार दिखाई दे रही है इस घटना से परिवार सहित संपूर्ण गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

2 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

2 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

3 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

3 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

3 hours ago