Categories: पंजाब

दुल्हन तैयार थी, सजा था मंडप… लेकिन नहीं आई बारात, अब दूल्हे की तलाश में जुटी पुलिस

पंजाब (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। लुधियाना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के दिन दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन पूरी तरह तैयार थी, मंडप सजा हुआ था, मेहमान और रिश्तेदार इकट्ठा थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, न तो दूल्हा आया और न ही बारात। दिन से रात हो गई और माहौल में अफरा-तफरी मच गई।

यह घटना थाना लाडोवाल के अधीन आने वाले एक गांव की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दूल्हा हरप्रीत सिंह उर्फ बोबी, निवासी गांव आलीवाल, शादी के दिन फरार हो गया। पुलिस ने हरप्रीत और उसके पिता जसपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एसएचओ गुरशिंदर कौर ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान हरप्रीत सिंह से साल 2020 में हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर हम्बड़ा मछली मंडी के पास स्थित एक प्लांट में दुष्कर्म किया। बाद में उसने बार-बार शादी का वादा किया लेकिन हर बार टालता रहा। आखिरकार जब 7 अक्टूबर की शादी की तारीख तय हुई, तो सभी तैयारियां पूरी थीं — मगर हरप्रीत सिंह बरात लेकर नहीं पहुंचा।

घटना के बाद लड़की पक्ष ने थाना लाडोवाल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

3 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

8 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

8 hours ago