एल्विश यादव हुए भावुक, संत प्रेमानंद महाराज बोले – “दोनों किडनी फेल हैं, प्रेमानंद चला जाएगा पर राधा नाम रहेगा”

मथुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव हाल ही में वृंदावन स्थित केलि कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान एल्विश ने संत से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा, जिस पर महाराज ने भावुक कर देने वाला जवाब दिया।

यह भी पढ़ें – “पनडुब्बी बचाव से लेकर MRO तक: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रणनीतिक हाथ बढ़ाया”

महाराज ने कहा, “मेरी दोनों किडनी फेल हैं। प्रेमानंद चला जाएगा, लेकिन राधा नाम हमेशा रहेगा। अब शरीर कितना भी संभाल लो, जाना तो सबको ही है।” इस बात को सुनकर एल्विश यादव भावुक हो गए और बोले कि वे अपने जीवन में संतों के मार्गदर्शन पर चलना चाहते हैं।

संत प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा, “भगवान चलावें तो मरे को भी जिंदा कर दें। अब हमारी आशा तो नहीं रह गई। राधा नाम सबका मंगल करेगा, राधा नाम सबको जीवन दान देगा। प्रेमानंद तो जाएगा, लेकिन राधा नाम की छाप जन-जन में रहेगी।”

यह भी पढ़ें – 🛕 गोरखपुर में सीएम योगी का दो दिवसीय प्रवास: श्रद्धांजलि, जनसंपर्क और स्वदेशी मेले का शुभारंभ

इस दौरान महाराज ने एल्विश से पूछा कि क्या वे भगवान का नाम जपते हैं? एल्विश ने मुस्कुराते हुए कहा “नहीं”, तो महाराज ने समझाया, “तुम आज सफल हो, ये पिछले जन्म के अच्छे कर्म हैं, लेकिन आज के कर्मों का क्या? भगवान का नाम लोगे तो जीवन में स्थिरता आएगी।” उन्होंने एल्विश को सलाह दी कि वे रोज़ाना एक अंगूठी पहनें और 10,000 बार ‘राधा’ नाम जपें।

एल्विश यादव ने संत से वादा किया कि वे रोजाना ‘राधा नाम’ का जाप करेंगे। महाराज ने यह भी कहा, “अगर तुम हाथ में शराब लेकर वीडियो बनाओगे, तो लाखों लोग तुमसे वही सीखेंगे। लेकिन अगर तुम भक्ति करोगे, तो वही लोग राधा नाम जपना शुरू करेंगे।” एल्विश ने कहा कि वे अब अपनी छवि और कर्म दोनों पर ध्यान देंगे ताकि उनके प्रशंसक सही दिशा में प्रेरित हों।

यह भी पढ़ें – बिजली विभाग की लापरवाही: करंट हादसे में दो घरों के 5 लोग मृत, दो मासूम भाइयों की भी गई जान

Karan Pandey

Share
Published by
Karan Pandey

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

4 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

8 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

9 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

9 hours ago