स्थानीय तैराक,पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बालिका को ढूढने का काफी प्रयास किया
परिजनो ने बालिका की मानसिक स्थिति खराब होने की बात बताई
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बीते मंगलवार की शाम को देवरिया शाखा नहर मे छलांग लगाने वाली पंद्रह वर्षीय किशोरी का शव आज तीन दिन बाद सुबह सिंदुरिया क्षेत्र के बेलवा खुर्द के पास नहर में मिली। मृतका पूजा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिरपुर निवासी रुदल यादव की पुत्री है।जिसकी गहन तलाश स्थानीय तैंराक व एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बुधवार की शाम तक किया गया,लेकिन शव बरामद नही हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष,मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने पर मय हमराही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लिया तथा मृतका पूजा के परिजनों को भी तत्काल मौके पर आने की जानकारी दिया गया। परिजन आकर शव का शिनाख्त करते हुए अपनी लड़की पूजा के विषय में बताया कि मेरी लड़की की मानसिक स्तिथि ठीक नहीं रहती थी। शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी, मौके पर शांति व्यवस्था है।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…
राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…
BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…
वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…