दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गए लापता युवक की तीसरे दिन नदी से लाश बरामद

गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)08 अक्टूबर.. बीते दिनों दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने गया युवक नदी में डूब गया था। जिसका तीसरे दिन घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर शव बरामद हुआ।

जिले के कोतवाली नगर अन्तर्गत कटहा घाट में बीते पांच अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर रहे तीन युवक नदी में डूबने लगे थे, जिसमें दो को निकाल लिया गया था। लेकिन कोतवाली देहात विकासखंड परसपुर के ग्राम सभा चांदपुर के मझवा निवासी राजेश गौतम उम्र करीब 17 वर्ष का कोई पता नही चला। जिसको लेकर 6 अक्टूबर को परिजन व ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम भी किया गया था, तब जाकर प्रशासन सक्रिय हुआ। बताया जाता है कि 6 अक्टूबर से गोताखोर लगातार तलाश करते रहे लेकिन शव नही मिला। शुक्रवार को तीसरे दिन घटना स्थल से शव बहकर 5 किमी दूर नदी से बरामद किया गया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया शव को नदी से पाँच किलोमीटर दूर बरामद कर लिया गया है।

संवाददाता गोण्डा..

parveen journalist

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

2 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

3 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

4 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

12 hours ago