गोंडा जनपद के युवक का जरवल रोड में गड्ढे में मिला शव

गोंडा। (राष्ट्र की परम्परा)08 अक्टूबर..शुक्रवार को जिले के एक युवक का शव जरवल रोड बस स्टॉप तिराहा के बगल में स्थित गहरे गड्ढे में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। वहीं युवक के शव के पास एक मिले लाल रंग के बैग की जेब से आधार कार्ड भी मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जरवल रोड थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बसस्टाप तिराहे के पास एक गहरा गड्ढा है, उक्त गड्ढे में करीब तीस वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव शुक्रवार को पड़ा दिखाई दिया। जिस पर आसपास के लोगों द्वारा गड्ढे में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त करा रही है। लोगों के द्वारा शव के पास पड़े बैग की जेब से एक आधार कार्ड मिलना बताया जाता है, जिसमें राजू सिंह पुत्र रामचंदर पता चांदपुर के०सी०पुर गोंडा लिखा है। जिससे स्थानीय पुलिस गोंडा जनपद के अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर शव की शिनाख्त करने में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना जरवल रोड राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है और मृतक के परिजनों को सूचना भेजी गई है।

संवाददाता गोण्डा..

parveen journalist

Recent Posts

काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को आसमान में दिखेगा हवाई रोमांच! गंगा के ऊपर एयर शो, नमो घाट पर 200 कलाकारों का जलवा

फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…

1 hour ago

मिर्जापुर: टीवी चलाना सिखाने के बहाने छात्रा को कक्षा में बुलाने का आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो केस

मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल को लेकर केंद्र का नया फैसला, एक पर टैक्स घटा तो दूसरे पर बढ़ा शुल्क

डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…

4 hours ago

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

4 hours ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

4 hours ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

6 hours ago