सीमा सुरक्षा बल के वीर जवान इंद्रमनी राम का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, माहौल हुआ गमगीन

(आजमगढ से दीपक भारती की रिपोर्ट)

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा) लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम कूबा खास का माहौल सोमवार को उस समय गम और शोक में डूब गया, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वीर जवान इंद्रमनी राम का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। जवान के घर पहुंचते ही पत्नी, बेटा, बेटी और परिजनों के विलाप से पूरा गांव दहाड़ों और चीख-पुकार से गूंज उठा। हर किसी की आंखें नम हो गईं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कूबा खास निवासी इंद्रमनी राम (मुख्य आरक्षक, जी.डी.), 76वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। 31 जुलाई को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गुजरात के गांधीनगर स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

जवान का पार्थिव शरीर एयर इंडिया की उड़ान से अहमदाबाद से वाराणसी लाया गया और वहां से वाहन द्वारा पैतृक आवास पहुंचाया गया। जैसे ही तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर पहुंचा, पत्नी विद्या देवी दहाड़ मारकर रोने लगीं, बेटा लकी कुमार और बेटी चांदनी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण और रिश्तेदार भी अपने आंसू नहीं रोक सके।

इस दौरान शोक व्यक्त करने के लिए एसडीएम न्यायिक नूपुर सिंह, सीओ लालगंज भूपेश पांडेय, तहसीलदार उमेश सिंह, थाना प्रभारी मेहनाजपुर, भाजपा नेता डब्बू सिंह, बसपा की जिला पंचायत सदस्य डॉ. गीता देवी, सपा के कार्यकर्ता सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अपने वीर साथी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गगनभेदी सलामी के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा और लोगों के बीच यही चर्चा रही कि देश सेवा में लगे इस वीर सपूत का जाना गांव और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

बेटी चांदनी कुमारी की आंखों से छलकते शब्द
“पापा हमेशा कहते थे, देश सेवा सबसे बड़ा धर्म है। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो इस तरह लौटेंगे। मैं गर्व भी करती हूं और टूट भी गई हूं।”

Editor CP pandey

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

21 hours ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

21 hours ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

21 hours ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

21 hours ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

21 hours ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

21 hours ago