Categories: Uncategorized

अज्ञात युवक का शव खेत मे मिला

पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी,

मऊ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के सहरोज स्थित अनुसूचित बस्ती में शुक्रवार को दोपहर खेत मे अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।जैसे ही लोगो ने देखा पुलिस को सूचना दिया थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मौके पर पहुंच छानबीन कर शव की पहचान कराने में जुटे।
क्षेत्र के सहरोज स्थित अनुसूचित बस्ती के पास स्थित खेत मे लगभग 60 वर्षीय अधेड़ अचेतावस्था में पड़ा हुआ था।दोपहर में किसी की नजर उसपर पड़ी तो आसपास के दर्जनो लोग मौके पर पहुंचे देखा कि उसकी मौत हो गयी है।तुरंत पुलिस को सूचित किया सूचना पर पहुचीं पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कि गांव में तीन चार दिनों से दिखाई दे रहा था जो घूमकर मांगने खाने वाला था।उसकी मौत कैसे हुई कोई बता नही पाया हालांकि उसके शरीर पर कोई घाव के निशान नही थे।पुलिस में शव को जिलामुख्यालय स्थित मर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया है।
पूछने पर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने कहा कि अज्ञात अधेड़ की पहचान नही हो पा रही है।मर्चरी हाउस में पहचान के लिए रखवा दिया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

6 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

8 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

8 hours ago