देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया बाजार गांव में सोमवार को एक व्यक्ति का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने शव को देखकर तत्काल इसकी सूचना 112 पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलते ही तरकुलवा थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय पुलिस टीम के साथ मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।एवं घटना की सूचना उच्च अधिकारियों दी। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर भी मौके पर पहुंच गए साथ में डॉग स्क्वॉड एवं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र करने में जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान बंजरिया निवासी हीरालाल शर्मा उर्फ बिकाऊ शर्मा पुत्र केदार शर्मा उम्र करीब 36 वर्ष के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार हीरालाल शर्मा शनिवार रात को किसी काम से घर से बाहर कहीं गए थे जो देर रात तक घर वापस नहीं लौटे शव बंजरिया बाजार सड़क से कुछ दूर खेत में रविवार की सुबह लोगों ने देखा। जहां कुछ ही देर में लोगों की काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष तरकुलवा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि मृत्यु के कारणों का जल्द पता लगाया जा सके। गांव में अचानक हुई इस घटना से लोग सहमे हुए हैं और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही असल कारण सामने आएगा। मृतक की पत्नी नीतू शर्मा आदर्श 11 व अर्पित 9 वर्ष की रो रो कर हाल बुरा है।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…