दक्षिण कन्नड़: भड़काऊ पोस्ट मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज

दक्षिण कन्नड़/कर्नाटक (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बेलथांगडी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने के आरोप में एक और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह शिकायत बेलथांगडी निवासी शेखर लायिला (43) ने दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 9 अगस्त की दोपहर जब वह मोबाइल फोन देख रहे थे, तब उन्हें वसंत गिलियार के फेसबुक अकाउंट पर कुछ पोस्ट दिखाई दीं। आरोप है कि ये पोस्ट धर्मों और समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाने के इरादे से डाली गई थीं। पुलिस ने बेलथांगडी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले, आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री पोस्ट करने के आरोप में शुक्रवार रात दो और नए मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें एक में यूट्यूबर राकेश शेट्टी को आरोपी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि 6 अगस्त को धर्मस्थल के पांगल क्रॉस में यूट्यूबर्स और स्थानीय लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में अब तक कुल सात प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और दंगा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

डिस्क्लेमर: राष्ट्र की परम्परा ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago