अमेठी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गौरीगंज थाना क्षेत्र के सकरावां गांव के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे एक चौकीदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रोहसी पासिन का पुरवा निवासी अमर नाथ पासी (56) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से स्थानीय आरटीओ कार्यालय में चौकीदारी का कार्य करते थे।
पुलिस के अनुसार, सुबह राहगीरों ने आरटीओ कार्यालय के निकट शव पड़ा देखा और इसकी सूचना गौरीगंज थाने को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं, हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अमर नाथ पासी शुक्रवार देर रात ड्यूटी के बाद घर नहीं लौटे थे। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
गौरीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटना की हर पहलू से जांच जारी है।
गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…
मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…
फोटो स्रोत पीएस 70 लाख से ज्यादा कैश और करोड़ों की घड़ियां बरामद पटना (राष्ट्र…
रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…
सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…