संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । क्षेत्र के ग्राम अमीनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग 17 वर्षीय किशोरी का फासी के फंदे से शव लटकता मिला जो कि सुबह दो मंजिला मकान में गये परिवार के लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया जहां पुलिस ने माता पिता से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।‌जानकारी के अनुसार पयागपुर थाना क्षेत्र के अमीनपुर सचौली गांव निवासी रामतेज गुप्ता की लगभग 17 वर्षीय बालिका पुत्री संध्या शाम को खाना खाने के बाद ऊपर बने दो तले कमरे में सोने चली गई। परिवारीजनों का कथन है कि जब सुबह लोग नीचे से ऊपर पहुंचे तो देखा कि संध्या अपने दुपट्टे से फांसी के फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को बिना सूचना के आनन फानन में फांसी के फंदे से संध्या को उतार दिया गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पयागपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। मृतका का मोबाइल गायब है। उसकी तलाश में पुलिस लग गई है। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं से बाजार गर्म है। थानाध्यक्ष पयागपुर कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि  मृतक बालिका का पंचनामा कर शव कब्जे में ले लिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

50 minutes ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

12 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

12 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

13 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

13 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

13 hours ago