त्योहारों की मिठास में मिलावट की कड़वाहट

खाद्य आपूर्ति विभाग की सख्त कार्रवाई, कई दुकानें सील, क्विंटलभर सोनपापड़ी नष्ट

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। त्योहारों की रौनक में मिठास घोलने के बजाय मिलावटखोरों ने लोगों की सेहत से खिलवाड़ शुरू कर दिया था। लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग ने इस बार ऐसी लापरवाही को सख्ती से निपटाया है। बुधवार को विभाग ने भागलपुर चौराहा क्षेत्र और आसपास की मिठाई दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आईं।

जांच के दौरान नंदनी स्वीट हाउस में रखी करीब एक क्विंटल बत्तीसी सोनपापड़ी खराब पाई गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभाग की यह कार्रवाई इतनी अप्रत्याशित थी कि कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया और उन्होंने अपनी दुकानें बंद कर लीं।

वहीं, कोलकाता स्वीट हाउस से तीन सैंपल लिए गए, जहां फैक्ट्री परिसर में भारी गंदगी और अस्वच्छता पाई गई। अधिकारियों ने तत्काल फैक्ट्री प्रबंधन को साफ-सफाई के कड़े निर्देश देते हुए कुछ दिनों के लिए संचालन रोकने का आदेश दिया।

जांच टीम में विभाग के लगभग 6 से 7 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, जिन्होंने क्षेत्र की दर्जनों मिठाई दुकानों की जांच की। इस दौरान पांच अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की गई। कई दुकानदारों ने विभागीय दल को देखकर घबराहट में दुकानें बंद कर दीं।

खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के समय मिलावटी मिठाई और खराब खाद्य सामग्री से जनस्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में तेज़ी से जारी रहेगा।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता की जांच के बाद ही मिठाई खरीदें, और यदि किसी दुकान पर संदिग्ध या मिलावटी मिठाई दिखाई दे, तो विभागीय हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

इस सघन जांच से साफ संकेत मिला है कि प्रशासन इस बार त्योहारों की मिठास को मिलावट की मार से बचाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है

ये भी पढ़ें –डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: एक युगपुरुष, जिसने भारत को स्वाभिमान और विज्ञान की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया

ये भी पढ़ें –🚧 “विजयपुर से पोखरहवा तक उम्मीदों की राह: टूटी सड़क पर मिली मंज़ूरी की रोशनी, अब जल्द मिलेगा सफर को नया रास्ता”

Editor CP pandey

Share
Published by
Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

2 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

2 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

2 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

2 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

3 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

3 hours ago